FIFA World Cup 2026: जर्मनी की 7-1 से बड़ी जीत, तोड़ दिया ब्राजील का ये विश्व रिकॉर्ड

Hanuman | Monday, 15 Jun 2026 09:13:37 AM
FIFA World Cup 2026: Germany's massive 7-1 victory; broke this world record held by Brazil.

खेल डेस्क। जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में  अपने पहले ही मैच धमाकेदार जीत दर्ज की। उसने विश्व कप में डेब्यू कर रही कुराकाओ टीम को 7-1 से करारी शिकस्त  देकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। इसके साथ ही जर्मनी के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है। कुराकाओ के खिलाफ सात गोल दागने के साथ ही जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली टीम बन गई।

इस मामले में जर्मनी ने ब्राजील का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जर्मनी के अब फीफा वर्ल्ड कप में कुल 239 गोल हो गए हैं। ब्राजील के 238 गोल हैं। फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली तीसरी टीम अर्जेंटीना है। वह अभी तक 152 गोल इस टूर्नामेंट में कर चुकी है। अब जर्मनी की नजरें वर्ल्ड कप के इतिहास में 250 गोल पूरे करने पर टिकी हैं। इस जीत के साथ जर्मनी के खाते में तीन पॉइंट  जुड़ गए हैं। जर्मनी ने  दूसरी बार 7-1 का स्कोर बनाया। इससे पहले 2014 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी जर्मनी ने ब्राजील को 7-1 से हराया था।  जर्मनी ने किसी वर्ल्ड कप मैच में 7 या उससे ज्यादा गोल  चौथी बार दागे हैं। इससे पहले ये हंगरी ने भी तीन बार ऐसा किया था।

जर्मनी की ओर से इन खिलाड़ियों ने किए गोल
जर्मनी को मुकाबले के छठे मिनट में फेलिक्स नेमेचा ने शानदार गोल दागकर बढ़त दिलाई। 21वें मिनट में कुराकाओ ने बराबरी का गोल किया। जर्मनी ने इसके बाद मैच पर पूरी तरह  अपना दबदबा दिखाते हुए लगातार छह गोल कर दिए। 38वें मिनट में निको श्लॉटरबेक ने, हाफ टाइम से ठीक पहले काई हैवर्ट्ज ने, दूसरे हाफ की शुरुआत के सिर्फ 69 सेकेंड बाद ही जमाल मुसियाला ने और इसके बाद नाथानियल ब्राउन, डेनिज उंडाव और काई हैवर्ट्ज ने जर्मनी की ओर से गोल किए।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.