कॉकरोच जनता पार्टी आज Jaipur में करेगी विरोध-प्रदर्शन, गुलाबी नगर पहुंचे अभिजीत दीपके

Hanuman | Monday, 15 Jun 2026 09:26:00 AM
Cockroach Janata Party to stage a protest in Jaipur today, Abhijit Dipke has arrived in the Pink City

जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी)  द्वारा आज गुलाबी नगर जयपुर में गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर  नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पार्टी  के संस्थापक (फाउंडर) अभिजीत दीपके देर रात जयपुर पहुंच गए। 

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आज दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएगी।

खबरों के अनुसार, जयपुर पुलिस की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन के लिए सशर्त अनुमति दी है। प्रशासन की ओर से जारी शर्तों के मुताबिक, सीजेपी के इस विरोध-प्रदर्शन में 800 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की ओर से लोगों से बड़ी संख्या में विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। प्रदर्शन में आने वाले लोगों से अपने साथ तिरंगा, किताब और फूल लेकर  आने की अपील की गई है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.