- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय टीम ने आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। अपने पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के बाद दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान चारों खाने चित हो गया।
स्मृति मंधाना ने एक छोर संभाले रखते हुए केवल 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 68 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 36 रन बनाए। ऋचा घोष ने केवल 17 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। इनके दम पर भारत ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान 170 रन बनाए। ये भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआतही अच्छी नहीं नहीं। दीप्ति शर्मा की कातिलना गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने मैच में पांच विकेट लिए। ये उनके टी20 कॅरियर का दूसरा 5 विकेट हॉल है।
दर्शकों को भी बन गया मैच में रिकॉर्ड
मैच में दर्शकों का भी रिकॉर्ड बना। एजबेस्टन स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने के लिए 18 हजार 814 दर्शक पहुंचे। ये आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के किसी भी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में 15935 दर्शक स्टेडियम में आए थे। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 17 जून को हेडिंग्ले में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें