जानिए! छिपकली का इंसान के शरीर पर गिरना शुभ होता है या अशुभ

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 10:21:43 AM
Lizard is good or bad fall on the human body

छिपकली का इंसान के ऊपर गिरना शुभ नहीं माना जाता है, वहीं शास्त्रों में छिपकली से जुड़े शकुन-अपशकुनों के बारे में बताया गया है। ये माना जाता है कि इंसान के शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली के गिरने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, वहीं कुछ हिस्सों पर छिपकली का गिरना परेशानियां लेकर आता है। आइए आपको बताते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार छिपकली से जुड़े शकुन -अपशकुनों के बारे में.....

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे

अगर छिपकली सिर पर गिरती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है, जिस व्यक्ति के सिर पर छिपकली गिरती है तो उसका किसी से झगड़ा या विवाद होने की संभावना होती है। वहीं कई बार ये बीमारियों का संकेत भी होता है।  

यदि छिपकली पेट, नाभि या छाती पर गिरती है तो इसे अच्छा शगुन माना जाता है, वहीं पुरुष के शरीर के सीधे अंग और महिला के उल्टे अंग पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है।

टूटे फूटे बर्तन घर में रखने से उठानी पड़ सकती हैं ये परेशानियां

अगर किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरती है तो ये व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत होता है।

दायें पैर के तलवे पर छिपकली गिरने से व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

(ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! क्यों रखा जाता है गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख

विवाह में हो रही है देरी तो सोमवार के दिन करें ये उपाय

इस ताले के खुलते ही चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.