मल मास प्रारम्भ : आज से 14 जनवरी तक तिथी अनुसार इन चीजों का करें दान

Samachar Jagat | Thursday, 15 Dec 2016 11:53:08 AM
Mal Mass Start charity From today on January 14

आज से धनु (खर) मास शुरू हो गया है और यह 14 जनवरी 2017 तक रहेगा। खर या मल मास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, इस मास में दान पूण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आज से शुरू होने वाले मास में आप पूरे महीने दान पूण्य करें। किस तिथि को कौनसी चीज का दान करना शुभ रहेगा इसके बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं आइए आपको बताते हैं इस पूरे माह में किन-किन चीजों का करें दान......

राशिफल : 15 दिसंबर : कैसा रहेगा आपके लिए गुरूवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

प्रथमा :-

प्रथमा के दिन घी से भरा चांदी का पात्र दान करें, मानसिक शांति मिलेगी।

द्वितीया :-

द्वितीया के दिन कांसे के पात्र में रखकर सोना दान करें, कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

तृतीया :-

तृतीया के दिन चना दान करने से सुख की प्राप्ती होती है।

चतुर्थी :-

चतुर्थी को खारक का दान करने से लाभ होता है।

पंचमी :-

पंचमी को गुड़ का दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

षष्टी :-

षष्टी को औषधि का दान देने से विकार दूर होते हैं।

सप्तमी :-

सप्तमी को लाल चंदन के दान से बल और बुद्धि बढ़ती है।

अष्टमी :-

अष्टमी को रक्त चंदन दान करने से पराक्रम बढ़ता है।

New Year 2017 : नए साल की छुट्टियों और त्योहारों पर डालें एक नजर

नवमी :-

नवमी के दिन केसर का दान करें, भाग्योदय होगा।

दशमी :-

दशमी के दिन कस्तुरी का दान करें, मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

एकादशी :-

एकादशी को गोरोचन के दान से बुद्धि बढ़ती है।

द्वादशी :-

द्वादशी को शंख का दान करने से धन में वृद्धि होती है।

त्रयोदशी :-

त्रयोदशी को घंटी का दान करने से पारिवारिक सुख मिलता है।

चतुर्दशी :-

चतुर्दशी के दिन मोती दान करने से मनोविकार दूर होते हैं।

अमावस्या :-

अमावस्या के दिन आटा दान करें, इससे सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

पूर्णिमा :-

पूर्णिमा को रत्न दान करने से अपार धन की प्राप्ती होती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

राम ने क्यों दिया अपने प्राणों से प्रिय भाई लक्ष्मण को मृत्युदंड

भगवान शिव ने क्यों दिया केतकी के फूल को श्राप

जनमेयज ने क्यों किया सांपों को सृष्टि से समाप्त करने के लिए सर्पमेध यज्ञ



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.