जानिए! किस राशि के जातकों के होते हैं सबसे ज्यादा ब्रेकअप

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 12:00:51 PM
rashi and Breakup

आजकल प्यार होना और कुछ समय बाद ब्रेकअप होना आम बात हो गई है। युवा जितनी जल्दी रिलेशनशिप में जुड़ते हैं उतनी ही जल्दी एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। वैसे तो ब्रेकअप होने के बहुत कारण होते हैं लेकिन कई बार आपका राशि स्वभाव भी इसकी वजह बनता है। आइए आपको बताते हैं किस राशि के जातकों के होते हैं सबसे ज्यादा ब्रेकअप.....

मेष :-

मेष राशि के जातकों के ब्रेकअप अधिक होते है। इसका कारण ये है कि आप किसी एक रिश्ते में ज्यादा दिनों तक बंधकर नहीं रह सकते, कुछ समय बाद बोर होने लगते है और अतिशीघ्र ही दूसरे रिलेशनशिप में आने की सोचने लगते है।

वृष :-

वृष राशि के जातक अपने रिश्ते को निभाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन अगर इनका किसी से ब्रेकअप हो जाता है तो दुबारा उस तरफ मुड़कर भी नहीं देखते है।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक रिलेशनशिप के मामलों में थोड़ा अलग होते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर ये रूठते रहते हैं इसी कारण इनका बार-बार ब्रेकअप होता रहता है।

अगर अधिक उम्र तक जीना चाहते हैं तो न करें ये काम

कर्क :-

कर्क राशि के जातक ब्रेकअप के समय अपने पार्टनर को काफी हर्ट करते है और बाद में ब्लैकमेल करने की कोशिश भी करते है।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों को ब्रेकअप के बाद भी उम्मीद रहती है कि पार्टनर इनके सामने प्यार की भीख मांगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये अपने पार्टनर को बेवजह परेशान भी करते हैं।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक हर रिश्ते को जोड़े रखने में विश्वास करते है, ये अपनी लवलाइफ में ज्यादा किचकिच पसन्द नहीं करते है।

तुला :-

तुला राशि के जातक प्रेम को खास तवज्जो देते हैं और ब्रेकअप करने के बिल्कुल इच्छुक नहीं होते है। अगर इनका एक बार ब्रेकअप हो जाता है तो ये दूसरे रिलेशनशिप में जल्दी नहीं जुड़ते हैं।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक अपने रिश्ते को लेकर काफी भावुक होते हैं इसलिए रिश्ता टूटने के बाद काफी दुःखी हो जाते है।

धनु :-

धनु राशि के जातकों की खासियत यह होती है कि ये जिसके साथ होते हैं उसी के होते है और दूर होने पर उसे भूल जाते हैं। ये एक साथ कई रिलेशनशिप में भी रखते हैं।

मकर :-

मकर राशि के जातक अपने रिश्ते में काफी ईमानदार होते हैं। इनको धोखा देना पसंद नहीं है क्योंकि ये खुद पाक-साफ होते है।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों को हर परिस्थिति में ढलने की कला आती है। अपने पार्टनर को भी ये अपने मुताबिक ढालने की पूरी कोशिश करते है।

मीन :-

मीन राशि के जातक अगर प्रेम करते हैं तो ब्रेकअप करने के बिल्कुल इच्छुक नहीं होते हैं। हर परिस्थिती में अपने रिश्ते को निभाने की कोशिश करते हैं, अगर इनका एक बार ब्रेकअप हो जाता है तो ये दूसरे रिलेशनशिप में बहुत मुश्किल से जुड़ते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

फ्री 4G के बाद अब इन नए डिवाइस को बाजार में लाने की तैयारी में रिलायंस

ये ऐप्स आपको बताएंगे किन एटीएम में है कैश और कौन से हैं खराब

सेल्फी के दीवानों के लिए अच्छी खबर, वीवो का नया स्मार्टफोन लांच



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.