शनिदेव की कृपा से आज इस राशि के जातकों को मिलेगा व्यवसाय में लाभ

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 12:28:24 PM
Today the natives of this sign will benefit business

शनि देव की दृष्टि वक्र है अर्थात हर किसी पर उनकी दृष्टि रहती है क्योंकि नवग्रहों में शनिदेव का स्थान सर्वश्रेष्ठ है। वह पृथ्वीलोक के न्यायाधीश व दंडाधिकारी हैं। साधारण मानव तो क्या-देवता, असुर, सिद्ध, विद्याधर और नाग भी उनके नाम से भयभीत रहते हैं। शनिवार के दिन सभी राशियों पर शनिदेव का प्रभाव रहता है। आइए जानते हैं आज कैसे शनिदेव सभी राशियों को करेंगे प्रभावित

मेष :-

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा, धन के लेने-देन में धोखा मिलेगा। आवेश में लिए गए निर्णय से हानि उठानी पड़ सकती है।

वृष :-

कोई नई रुचि नए व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी, कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय प्यार व मौज में बीतेगा। आप पर आज शनिदेव मेहरबान रहेंगे।

मिथुन :-

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं।
 
कर्क :-

बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन खत्म होगी, कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेंगी।

सिंह :-

विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी, व्यवसाय में विस्तार होगा। अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता हो सकती है। नई आर्थिक प्रगति के लिए मन परेशान होगा।
 
कन्या :-

कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे, अपने कद व गरिमा के अनुकूल व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें।

बड़े काम के हैं ये 10 मंत्र, नियम पूर्वक करें इनका जाप

तुला :-

कार्यक्षेत्र में लाभ से आय वृद्धि होगी, आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र एक्टिव रखने को महत्व देंगे। नए कार्यों की तलाश जारी रहेगी, अपने स्वास्थ्य एवं परिवार को लेकर मन परेशान होगा।

वृश्चिक :-

व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा, निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी। रोजगार में नए लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
 
धनु :-

व्यावसायिक समस्याएं मानसिक परेशानी का कारण बनेंगी, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित रहेगा, क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
 
मकर :-

आजीविका व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, सीनियर के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा। नए कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।

जानें किस तिथि को क्या नहीं खाना चाहिए

कुंभ :-

स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे, कार्यशैली लाभकारी रहेगी। एक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा, पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगा।
 
मीन :-

आर्थिक विकास होगा, हर क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन परेशान होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। नेतृत्व की अदभुत क्षमता व कुशल नियोजन से रचनात्मक कार्यों को अन्जाम देंगे।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जन्नत से कम नहीं है इन गांवो की खूबसूरती

खतरों से खाली नहीं रेगिस्तान में ट्रैवल करना

इन जेलों में कैदियों को मिलती हैं लग्जरी सेवाएं

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.