उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 09:33:48 AM
Vastu tips for milk

भारतीय वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में दूध को घर में सुख और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। अकसर घरों में सुबह के समय लोग दूध खरीदते हैं। सुबह दूध का खरीदना और दूध को देखना वास्तशास्त्र के अनुसार बहुत शुभ होता है। वास्तु सिद्धांत के अनुसार दूध पर चन्द्रमा का अधिपत्य होता है।

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

चन्द्रमा मानव जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव डालता है। चन्द्रमा व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, माता, गृहस्थी, पैसे में स्थायित्व, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। चन्द्रमा के बिगड़ने पर मानव जीवन में अशांति मनोविकार पारिवारिक क्लेश माता को कष्ट प्रॉपर्टी में हानि और मानसिक अंसतुलन देखा जाता है।

दूध उबल कर गिरने से पैदा होता है वास्तुदोष :-

सभी भारतीय घरों में सुबह और शाम के समय दूध उबालने की पंरपरा सदियों से चली आ रही है। इस तरीके से हम चन्द्रमा को मंगल के हवाले करते हैं। इस क्रिया से लक्ष्मी नारायण योग की उत्पत्ती होती है। यह मिलन चन्द्रमा और मंगल के बीच होता है। वहीं अगर दूध का उबलना या उबलते दूध का उफान बाहर गिर जाता है तो उससे चन्द्रमा के मलीन होने का खतरा पैदा होता है। चाहे ये कार्य भूलवश ही क्यों न हुआ हो। इसलिए दूध उबालते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

इस मंदिर में देखने को मिलता है कला और भक्ती का अनोखा संगम

दूध उबलकर गिरने से आपके जीवन में आ सकती हैं ये परेशानियां :-

दूध उबल कर बाहर गिरने से व्यक्ति मनोविकास से पीड़ित हो सकता है। व्यक्ति के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल की संभावना बढ़ती है। रिश्तेदारों में मतभेद होते हैं। पैसों का अचानक खर्च बढ़ जाता है। घर के लोग बीमार रहने लगते हैं और घरेलू जीवन में संधि विच्छेद की संभावना बढ़ती है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ये रेलवे स्टेशन पड़े हैं वीरान, जानिए क्यों नहीं आता कोई पेसेंजर

बहुत ही साफ-सुथरा है सिक्किम का ये शहर

राम ने क्यों सुनाई लक्ष्मण को मृत्युदंड की सजा



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.