जानिए! ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 07:00:01 AM
What will the impact of Constellations for you today

आज शनिवार के दिन धनु राशि और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के योग बन रहे हैं, दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज के ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से आपका दिन कैसा रहेगा, आइए आपको बताते हैं इसके बारे......

मेष :-

मेष राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।

वृष :-

वृष राशि के जातकों के लिए आज व्यापार करने के लिए दिन बेहतरीन है मन लगाकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज पूरे दिन किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, रोजगार की समस्या भी परेशान कर सकती है।
 
कर्क :-

कर्क राशि के जातकों को आज अपने प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा, शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों को आज अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध में अभिषेक करने से बनी रहती है लक्ष्मी की कृपा

कन्या :-

कन्या राशि के जातकों के आज रूके हुए काम बनेंगे, व्यापार में लाभ के भी योग बन रहे हैं।

तुला :-

तुला राशि के जातक अगर नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज उनके लिए रोजगार मिलने की संभावना है, जो भी काम मिले उसे करने से पीछे न हटें।
 
वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों की समस्याओं का आज समाधान होगा, परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं।

धनु :-

धनु राशि के जातकों के लिए नया कार्य प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है, आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर :-

मकर राशि के जातक आज अपना काम पूरी निष्ठा से करेंगे, किए गए कार्य में सफलता के भी योग बन रहे हैं।
 
कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे, शाम के समय परिवार के साथ डिनर पर भी जा सकते हैं।

जानिए! घर की छत पर क्या रखें और क्या न रखें

मीन :-

मीन राशि के जातकों की मुलाकात आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है, आज व्यावसायिक यात्रा पर जाने से बचें, कार्य पूर्ण होने में संदेह है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

Lanovo Phab 2 pro सेल के लिए हुआ उपलब्ध

महज 50 सेंकड में सोल्ड आउट हुआ शाओमी एमआई नोट-2 का पहला बैच

प्रोसेस नाइन ने स्मार्टफोनों के लिए भारतीय भाषाओं वाला कीबोर्ड पेश किया

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.