लंबे घने रेशम सी मुलायम बाल पाने के लिए अपनाये ये  बेहतरीन नुस्खे

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 09:31:18 AM
Hair care tips to get long thick hair

बालों की अच्छी गुणवत्ता और लम्बाई होने से एक व्यक्ति काफी सुन्दर और आकर्षक हो जाता है। आप खूबसूरत और आकर्षक बालों से अपनी सुन्दरता को कई गुना बढ़ा सकते हैं। पर पर्यावरण के कारकों और खानपान में मिलावट की वजह से बालों का गिरना काफी सामान्य बात हो गयी है। कंघी करते समय 2 से 3 बालों का गिरना तो ठीक बात है, पर अगर आप एक साथ कई बालों का गिरना और टूटना देख रहे हैं तो यह काफी गंभीर बात हो जाती है। अत्याधिक रूप से बाल गिरने से आदमी गंजा भी हो सकता है।
लम्बे बालों से एक महिला की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं। सुन्दर बाल अच्छे स्वास्थ्य का भी प्रतीक माने जाते हैं। कहते हैं कि अगर किसी महिला के बाल लम्बे एवं घने हैं तो उसका स्वास्थ्य निश्चित रूप से अच्छा होगा।

धूप से थोड़ी दूरी बना कर रखेंगी तो रहंगी लम्बे वक़्त तक जवां 

भारत में नारियल के तेल का प्राकृतिक रूप से बालों में लगाने वाले तेल के रूप में प्रयोग किया जाता है, रीठा से बालों को धोया जाता है तथा ख़ास प्राकृतिक धूप पाउडर बालों को सुखाने में प्रयोग किया जाता है। ये सभी उत्पाद प्राकृतिक हैं और लम्बे काले बालों को पोषण देने में मदद करते हैं।

बढ़ती उम्र को छुपाने के लिए अपनाये ये कारगर घरेलु नुस्खे

बालों की देखभाल के घरेलू नुस्खे-

बादाम का तेल बालों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। रात के समय इस तेल को लगाने से अगली सुबह तक आपके बाल काफी मुलायम एवं चमकदार हो जाएंगे।
दूसरे तेल जैसे अरंडी का तेल या सरसों का तेल बालों को बढ़ाने में और सिर की त्वचा मुलायम रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।
चाय का तेल बालों के लिए सर्वोत्तम है। यह बालों में चमक लाता है और उन्हें स्वस्थ बनाता है।
नींबू , दही एवं चाय के कण से बने हेयर पैक्स एवं कंडीशनर्स काफी बड़ी तादाद में इस्तेमाल में लाये जाते हैं।
सेब का सिरका स्वस्थ बालों के पोषण में मदद करता है। सिरके को गर्म पानी में मिलाकर बालों पर लगाने से बाल बाउंसी बनते हैं।
लौकी का रस बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। अच्छे परिणामों के लिए बालों में लौकी का रस लगाएं एवं 30 मिनट बाद अच्छे से बालों को धो लें।
दोमुंहे बालों से छुटकारा, जैतून का तेल दोमुंहे बालों पर काफी अच्छा काम करता है अतः इस तेल को अच्छे से दोमुंहे बालों पर लगाएं और स्वयं परिणाम देखें।
बालों को लम्बा करना, आंवला का पाउडर, अरंडी का तेल एवं अंडा लें एवं इन सबको अच्छे से मिला लें और एक पेस्ट बना लें। नहाने जाने से पहले इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें।
गर्म पानी से नहाने से परहेज करें क्योंकि गर्म पानी आपके बालों को सूखा और कमज़ोर बना देता है।
हेना, नींबू का रस और अंडे का सफ़ेद भाग लें एवं इन सबको अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को बालों एवं सिर की त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें।
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिये, गीले बालों पर कंघी न करें, इससे बालों को जड़ से नुकसान पहुंचता है।
संतुलित आहार लें।
बालों को साफ़ रखें। स्वस्थ बाल प्राप्त करने के लिए हफ्ते में बालों को 2 से 3 बार धोएं।
दिन के समय भरपूर मात्रा में जल ग्रहण करें।
नारियल का तेल चिपके एवं घुंघराले बालों को छुड़ाने में मदद करता है परन्तु यह बाल बढ़ाने में सहायता नहीं करता। यह तेल केवल बालों के कंडीशनर की तरह काम करता है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.