फिल्मी स्टाइल में सीबीआई अधिकारी बन करोड़ो का सोना लूट ले गए लूटेरे !

Samachar Jagat | Thursday, 29 Dec 2016 09:40:56 AM
fake-cbi-officers-rob-gold-worth-rs-8-crore

हैदराबाद। फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर सीबीआई अफसर बनकर चार अज्ञात लूटेरों ने बुधवार को 40 किलो सोना लूट लिया। पुलिस के अनुसार हैदराबाद के मुथुट फाइनैंस कंपनी के रामाचंद्रपुरम ऑफिस के कर्मचारियों को हथियार दिखाकर लुटेरे, 12 करोड़ से ज्यादा के जेवर लूटकर ले गए। 

पुलिस को बताए बयानो के अनुसार बुधवार सुबह चार लोग मुथुट फाइनैंस के ऑफिस पहुंचे और खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। फर्जी अधिकारियो ने  रिकॉर्ड और लॉकर में पड़े सोने की जांच की बात कही।

लेकिन कर्मचारियों ने कहा अधिकारियों की अनुमति बैगेर, लॉकर नहीं दिखाने की मजबूरी बताई लेकिन सीबीआई कार्रवाई की धमकी से डरे कर्मचारियों ने लॉकर खोल दिए। लेकिन जैसे ही लॉकर खोले गए, तो चारो लोगों ने सोने के जेवरों को अपने थैलों में भरना शुरू कर दिया।

कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति की तो पिस्तौल निकाल कर्माचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया। लुटेरे सबूत नष्ट करने की नीयत से अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क ले गए। इतना ही नही फिल्मी तर्ज पर भाग कार का इस्तेमाल किया।

 घटना के बाद पुलिस अब लुटेरों की असल में ढूढ रही है। हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस आयुक्त संदीप शांडिल्य ने मीडिया को बताया कि लुटेरों को दबोचने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।

घटना के बाद पुलिस को -मुंबई नैशनल हाइवे के बाद से ही कार के मूवमेंट की जानकारी लेने में लगी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.