ब्रेकफास्ट रेसिपी : चीज-प्याज सैंडविच

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 07:34:01 AM
cheese and onion sandwich

आलू-प्याज-चीज सैंडविच एक स्वादिष्ट डिश है, आप सुबह के नाश्ते में इसे बना सकती हैं, इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं आलू-प्याज-चीज सैंडविच बनाने की विधि....

ब्रेकफास्ट रेसिपी : मैगी कटलेट

सामग्री :-

आलू - 2 उबले हुए
प्याज - 2
चीज - 8 चम्मच (कद्दूकस हुआ)
ब्रैड स्लाइस - 8
मक्खन
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला - 1 चम्मच

कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी

विधि :-

सबसे पहले उबले हुए आलू को स्लाइस में काट लें, प्याज को छीलकर गोल शेप में काट लें, ब्रैड स्लाइस पर मक्खन लगाकर उस पर आलू की स्लाइस और प्याज का स्लाइस लगाएं।

अब उसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज, नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाऊडर छिड़क दें। अब दूसरे ब्रैड स्लाइस पर भी मक्खन लगा कर उस पर ढक दें।

इसको सैंडविच टोस्टर में रखकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें और गर्मा-गर्म सैंडविच हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

दरवाजे पर तोरण बांधने से दूर होता है वास्तुदोष

माघी पूर्णिमा पर करें ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत

जानिए! सूर्य और वास्तुशास्त्र के संबंध के बारे में

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.