ये हैं जापान के 7 प्रमुख पर्यटन स्थल

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 04:02:46 PM
7 most tourist destination of Japan

जापान बहुत ही साफ-सुथरा पर्यटन स्थल है, यहां के कुदरती नजारे यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आप अगर एक बार जापान घूमने जाते हैं तो आपका मन बार-बार यहां जाने को करेगा। जापान में वैसे तो देखने लायक बहुत कुछ है लेकिन यहां हम आपको जापान के 7 खास पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहे हैं....
 

माउंट फिजी :-

माउंट फिजी जापान की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जापान का सबसे ऊंचा पर्वत है और पर्वतारोहियों के लिए आकर्षक माना जाता है। इस कुदरती खूबसूरती को देखने के लिए हजारों की तादाद में विदेशी पर्यटक यहां आते है।

गोल्डन पवेलियन :-

किनकाकू जी या 'द टेम्पल ऑफ द गोल्डन पविलेयन' क्योटो का बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, स्वर्ण मंडप को सोने की पत्ती में कवर किया गया है, इस पर जब लाइट पड़ती है तब तालाब में इसका सोने के महल जैसा प्रतिबिंब नजर आता है।

बेहतरीन डिजाइनिंग के लिए प्रसिद्ध हैं ये इमारतें

डिजनीलैंड, टोक्यो :-
 
आप यहां पर डिज्नी सी में स्विमिंग और बीच पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां सिंड्रेला कैस्टल, नदी में जोंडालैस, मेजिकल नाइट टाइम इल्युमिनेशन और फेमस डिज्नी परेड का नज़ारा देख सकते हैं।

हाइम जी कैसल :-

यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है, इस किले का डिज़ाइन कुछ कारणों से बार- बार बदला गया। जेम्स बॉण्ड की कुछ फिल्मों में भी इसे देखा जा सकता है।

टोक्यो टावर :-

इस टावर का डिजाइन एफिल टॉवर से प्रेरित है। पर्यटक इस टावर पर आराम से चढ़ सकते हैं।  

हर साल मोगली उत्सव देखने के लिए यहां आते हैं पर्यटक

तोदैइजी टेम्पल :-

सुन्दर बगीचों और जंगली जीवों से घिरा हुआ है तोदैइजी मंदिर। यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े कांस्य बुद्ध प्रतिमा के लिए मशहूर है।

गोकुदेनी मंकी पार्क :-

यह स्प्रिंग एरिया है, यहां बर्फ पार्कों में मौजूद होती है और सर्दियों के मौसम में घाटी में रहने वाले बंदरों के लिए वरदान साबित होती है। यहां बंदर हॉट स्प्रिंग्स में बैठते हैं। यह पार्क हिमपात में गर्म रहने के अलावा बंदरों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सभी राशियों को प्रभावित करेगी मंगल और शुक्र की नजदीकी

कहीं आप भी तो नहीं करते रात के समय श्मशान के पास से निकलने की भूल

जानिए! किस रंग की बांसुरी से होगी आपकी मनोकामना पूरी



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.