बहुत ही साफ-सुथरा है यह देश

Samachar Jagat | Friday, 23 Dec 2016 10:53:24 AM
This country is very clean

अगर घूमने का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो आप जापान जा सकते हैं। जापान पर्यटन के लिए बहुत ही सुन्दर जगह है। जापान एक ठंडा स्थल है इसके साथ ही यहां आपको गंदगी नजर नहीं आएगी। जापान बहुत ही साफ-सुथरा पर्यटन स्थल है। यहां के कुदरती नजारे यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आप अगर एक बार जापान घूमने जाते हैं तो आपका मन बार-बार यहां जाने को करेगा। जापान में वैसे तो देखने लायक बहुत कुछ है लेकिन यहां हम आपको जापान के कुछ खास पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहे हैं।  

माउंट फिजी :-

माउंट फिजी जापान की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जापान का सबसे ऊंचा यह पर्वत है और पर्वतारोहियों के लिए आकर्षक माना जाता है। इस कुदरती खूबसूरती को देखने के लिए हजारों की तादाद में विदेशी पर्यटक यहां आते है।

इस औषधीय झरने में स्नान करने से ठीक हो जाते हैं असाध्य रोग

गोल्डन पवेलियन :-

किनकाकू जी या द टेम्पल ऑफ द गोल्डन पविलेयन क्योटो का बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। स्वर्ण मंडप को सोने की पत्ती में कवर किया गया है, इस पर जब लाइट पड़ती है तब तालाब में इसका सोने के महल जैसा प्रतिबिंब नजर आता है।
 
डिजनीलैंड, टोक्यो :-

आप यहां पर डिज्नी सी में स्विमिंग और बीच पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां सिंड्रेला कैस्टल, नदी में जोंडालैस, मेजिकल नाइट टाइम इल्युमिनेशन और फेमस डिज्नी परेड का नज़ारा देख सकते हैं।

यहां रहने के लिए आपको मिलेंगे पैसे

हाइम जी कैसल :-

यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। इस किले का डिज़ाइन कुछ कारणों से बार- बार बदला गया। जेम्स बॉण्ड की कुछ फिल्मों में भी इसे देखा जा सकता है।

टोक्यो टावर :-

इस टावर का डिजाइन एफिल टॉवर से प्रेरित है। पर्यटक इस टावर पर आराम से चढ़ सकते हैं।  

तोदैइजी टेम्पल :-

सुन्दर बगीचों और जंगली जीवों से घिरा हुआ है तोदैइजी मंदिर। यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े कांस्य बुद्ध प्रतिमा के लिए मशहूर है।

गोकुदेनी मंकी पार्क :-

यह स्प्रिंग एरिया है, यहां बर्फ पार्कों में मौजूद होती है और सर्दियों के मौसम में घाटी में रहने वाले बंदरों के लिए वरदान साबित होती है। यहां बंदर हॉट स्प्रिंग्स में बैठते हैं। यह पार्क हिमपात में गर्म रहने के अलावा बंदरों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

अगर आपको सपने में दिखता है स्त्री का ये रूप तो समझ लें जल्द ही बनने वाले हैं धनवान

कुंवारों के लिए बड़े काम के हैं ये उपाय

इस क्रिया से इंसान अपने पूर्व जन्म के बारे में सब कुछ भूल जाता है



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.