Recipe Tips: इस वीकेंड पर लें केसर पिस्ता लस्सी का स्वाद, इन चीजों से बढ़ा लें स्वाद

Samachar Jagat | Saturday, 04 May 2024 01:29:19 PM
Recipe Tips: Enjoy Kesar Pista Lassi this weekend, enhance the taste with these things

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट केसर पिस्ता लस्सी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस लस्सी का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आप इस वीकेंड इस लस्सी का स्वाद एक बार जरूर ही लें। इसे बनाना आसान है।  

जरूरी सामग्री: 
पिस्ता कटे - 3 टेबल स्पून
काजू कटे - 3 टेबल स्पून 
दही - 6 कटोरी
केसर धागे - 3 पिंच
बादाम कटे - 3 टेबल स्पून
मीठा पीला रंग - 3 पिंच (वैकल्पिक)
चीनी - स्वादानुसार
आइस क्यूब्स 

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले दही को एक बर्तन में मथ लें। 
- दही में चीनी डालकर ब्लेंड करें। 
- अब आप इसमें सभी चीजों को डाल लें। 
- अब आप बर्फ डालकर इसका स्वाद लें। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.