Lok Sabha Elections: अमेठी नहीं, इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, हो गया है तय

Samachar Jagat | Friday, 03 May 2024 10:25:05 AM
Lok Sabha Elections: This time Rahul Gandhi will contest from Rae Bareli, not Amethi, it has been decided

इंटरनेट डेस्क। गांधी परिवार के परंपरागत लोकसभा संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी को लेकर उठ रहे सवालों पर अब विराम लग चुका है। अब तय हो गया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली से भी चुनाव पड़ेगे। कांग्रेस की ओर से इस संबंध में मुहर लगा दी गई है। 

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से रायबरेली से राहुल गांधी तथा अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। ये दोनों ही गांधी परिवार की परंपरागत सीट हैं। 

रायबरेली सीट से अध्यक्ष सोनिया ने कर दिया था चुनाव लडऩे से इंकार
आपको बात दें कि रायबरेली सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद रहीं हैं। उनके लोकसभा चुनाव लडऩे से इनकार करने के बाद राहुल गांधी को इस सीट से उम्मीदवार बनया गया है। वह केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली सीट से 1999 में हुए उपचुनाव के बाद से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी लगातार सांसद रही हैं, लेकिन इस बार स्वास्थ्य के कारण उन्होंने इस सीट से चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया। वह अब राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। 

अमेठी में लगातार तीन बार जीत चुके हैं राहुल गांधी
अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी को साल 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी को 55120 मत से हार मिली थी। राहुल गांधी इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। अमेठी से अब कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.