होंडा ने बनाया डेढ़ करोड़ वाँ एक्टिवा

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 03:22:06 PM
Honda made 1.5 million activa

अहमदाबाद। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने घरेलू स्कूटर बाजार में अपनी दमदार पकड़ के दम पर डेढ़ करोड़ वाँ एक्टिवा स्कूटर बनाकर इस श्रेणी में कीर्तिमान स्थापित किया है। देश में पहली बार किसी स्कूटर ब्रांड का उत्पादन डेढ़ करोड़ पर पहुँचा है।

लैंड रोवर ने अपने दो मॉडलों की कीमत में की भारी कटौती 

कंपनी ने बताया कि उसके अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिनोरू काटो ने डेढ़ करोड़ वें एक्टिवा को उसके गुजरात स्थित संयंत्र में ‘रोल आउट’ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा विकासशील अर्थव्यवस्था वाले भारत जैसे देश थाइलैंड और इंडोनेशिया पहले ही स्कूटर को अपना चुके हैं। अब भारत भी इसे अभूतपूर्व गति से अपना रहा है। 

पिछले सात साल में दुपहिया वाहन उद्योग में स्कूटरों की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत से बढक़र वित्त वर्ष 2016-17 में 32 प्रतिशत पर पहुँच गयी है। इसमें एक्टिवा सबसे आगे है और भारत तथा दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन चुका है।

10 साल पुराने डीजल वाहनों के मामले में केन्द्र के रुख पर एनजीटी ने उठाया सवाल 

एक्टिवा पहली बार वर्ष 2001 में लांच की गयी थी और उस साल उसकी 55 हजार इकाई बिकी। वित्त वर्ष 2012-13 में उसकी बिक्री बढक़र 10 लाख सालाना पर पहुँच गयी। पिछले वित्त वर्ष उसकी बिक्री 27.59 लाख रही। सत्रह साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ऑटोमेटिक स्कूटर ने दुपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में सभी मोटरसाइकिल ब्रांडों को भी पीछे छोड़ दिया है।- वार्ता 

तैयार है टाटा मोटर्स, वाणिज्यिक वाहनों की संपूर्ण श्रृंखला को बीएस-4 इंजन से करेगी लैस

देखिए टीवीएस की बीएमडब्ल्यू इंजन वाली सुपर बाइक

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में वृद्धि करना चाहती है मारुति 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.