Aadhar Card:  आधार कार्ड में केवल एक बार ही करवाए जा सकते हैं ये बदलाव, जान लें आप 

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 12:59:22 PM
Aadhar Card: These changes can be made in Aadhar Card only once, know this

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड देशवासियों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। आज के समय में लगभग सभी सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग विभिन्न सेवाओं और सब्सिडीज के लिए भी किया जा सकता है।

बहुत से लोग आधार को अभी अपडेट करवाने में लगे हुए हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि कुछ बदलाव केवल एक बार ही करवाए जा सकते हैं। आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसमें जन्मतिथि और लिंग के बारे में जानकारी सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती है। अगर आपने एक बार में ही गलती कर दी तो दोबारा इसमें सुधार नहीं होगा। वहीं आधार कार्ड में नाम दो बार अपडेट करवाया जा सकता है। विशेष बात ये है कि आधार कार्ड में पता कई बार अपडेट करवाया जा सकता है। आप कुछ दस्तावेजों के आधार पर अपना पता इसमें बदलवा सकते हैं। 

PC: businesstoday 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.