Ayushman Bharat Yojana: जल्द ही करवा लें ये जरूरी काम, नहीं तो योजना के लाभ से हो जाएंगे वंचित

Hanuman | Wednesday, 07 Jan 2026 03:49:37 PM
Ayushman Bharat Yojana: Get these important tasks done soon, otherwise you will be deprived of the benefits of the scheme

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीब और पिछड़े लोगों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हुए हैं तो आपके काम की खबर है।

अगर आपके पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड है तो आपको एक जरूरी कार्य जल्द से जल्द करना होगा, नहीं तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। केन्द्र सरकार ने अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी को जरूरी कर दिया है। इसके तहत जिन लोगों ने अभी तक स्कीम में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है उनका नया कार्ड नहीं बनेगा।

वहीं जिन लोगों के पास पुराने कार्ड है उनकी भी इलाज की सुविधा को सरकार की ओर से रोका जा सकता है। इस प्रकार की परेशानी से बचने के लिए आपको आज ही इस योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.