- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले मैच को जीतने वाली टीम का दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस से सामना होगा।
मैच में राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अभी तक ये रिकॉर्ड वेस्टइंजीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। क्रिस गेल ने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं।
अगर आज वैभव मैच में सात छक्के लगाने में सफल हो जाते तो वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दें। वैभव सूर्यवंशी 14 मैच में 583 रन बना चुके हैं। इनमें 3 फिफ्टी शामिल हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें