IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने अब तोड़ दिया है ये आठ साल पुराना रिकॉर्ड

Hanuman | Monday, 25 May 2026 02:41:37 PM
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi has now broken this eight-year-old record

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई इंडियन्स को शिकस्त देकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

उन्होंने मैच में बल्ले के दम पर नहीं, फील्डिंग के दौरान एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जब मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर यह ऐतिहासिक पल देखने को मिला। राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद पर रेयान रिकल्टन ने मिडविकेट की तरफ एक बड़ा शॉट खेला। हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने उनका एक बेहतरीन कैच लपक लिया।

इस कैच को पकड़ते ही वैभव सूर्यवंशी के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। वह अब आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं। वैभव ने केवल 15 साल 58 दिन की उम्र में ऐसा किया। इससे पहले अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने साल 2018 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 17 साल 16 दिन की उम्र में कैच पकड़ा था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.