सीएम भजनलाल ने किया वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ

Hanuman | Monday, 25 May 2026 01:24:48 PM
CM Bhajanlal Launches Vande Ganga Jal Sanrakshan Public Campaign

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बीसलपुर डैम स्थित श्री महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया एवं प्रदेश में जल समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को जल संरक्षण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रभावी प्रबंधन हेतु सतत रूप से कार्य कर रही है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जनभागीदारी को समर्पित एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है।

जल है तो कल है। आइए, हम सभी जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझें और जल संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाएं। प्रकृति संरक्षण एवं जल बचाने के इस अभियान से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध एवं हरित भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।

PC:  X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.