- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान की जंग खत्म होने को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही ये जंग समाप्त हो सकती है। इस जंग के समाप्त होने से दुनिया के देशों को राहत मिलेगी। खबरों के अनुसार, दोनों देश अब इस जंग को धीरे-धीरे खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नाकाबंदी हटाने को लेकर सैद्धांतिक रूप में एक समझौते पर सहमत हो गए हैं।
इस पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मंजूरी बाकी है। एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी के माध्यम ये जानकारी मिली है। हालांकि अभी भी कई संवेदनशील मुद्दों पर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।
हालांकि ईरान की ओर से अभी सार्वजनिक रूप से इस बात का ऐलान नहीं हुआ है कि समझौता हो गया है। पिछले 24 घंटों में ईरानी अधिकारियों के बयानों में भी कुछ अंतर दिखाई दिया है। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक समझौते पर अभी हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।
ट्रंप ने अपने लोगों को समझौते में ‘जल्दबाजी न करने’को बोला
अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा। इसके बदले ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को खत्म करने पर सहमत होगा। वहीं अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने अपने लोगों को समझौते में ‘जल्दबाजी न करने’को बोला है। दूसरी और अमेरिका के डेमोक्रेट सांसद क्रिस मर्फी ने डोनाल्ड ट्रंप को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि अगर युद्ध खत्म होता है तो यह अच्छी बात होगी, लेकिन इससे डोनाल्ड ट्रंप की गलतियां नहीं छिप सकतीं।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें