- SHARE
-
जयपुर। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बाद अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो राजस्थान की राजधानी जयपुर आएंगे। मार्को रुबियो अपनी चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंच चुके हैं।
खबरों के अनुसार, मार्को रुबियो 25 मई को गुलाबी नगर आएंगे। उनका आमेर महल में स्वागत किया जाएगा। रूबियो इस दिन दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह 6.30 यहां से रवाना होंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे उनका विमान जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से वह सीधे दोपहर 3:00 बजे ऐतिहासिक आमेर महल जाएंगे। आमेर महल के ऐतिहासिक 'जलेब चौक' में उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी अमेरिकी विदेश मंत्री और उनके परिवार की अगवानी व भव्य स्वागत करेंगी।
आपको बात दें कि इससे पिछले साल अप्रैल में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों के साथ जयपुर का दौरा किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के प्रस्तावित दौरे से जयपुर फिर से चर्चा में आ गया है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें