China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Hanuman | Saturday, 23 May 2026 02:35:16 PM
China: Massive Explosion at Coal Mine, 90 Dead, Death Toll May Rise

इंटरनेट डेस्क। पड़ोसी देश चीन से एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि यहां शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों के मारे जाने की  खबर है। खबरों के अनुसार, शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में ये विस्फोट हुआ है।

ये इलाका राजधानी बीजिंग से करीब 520 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी हुआ था। इसके कुछ समय बाद कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के समय खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे।

इनमें से 90 लोगों की मौत हो गई है। बड़ी संख्या में लोग इसमें फंसे हुए हैं। इसी कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। खदान में राहत और बचाव अभियान जारी है। इसे चीन में गत एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.