- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रम्प को कथित तौर पर हत्या की धमकी मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के समर्थक आतंकी ने इवांका को निशाना बनाने की योजना थी।
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने इराकी नागरिक मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी को इस मामले में पकड़ा गया है। 32 साल के इराकी नागरिक पर आरोप है कि उसने इवांका ट्रंप की हत्या करने की कसम खाई थी। उसके पास से इवांका ट्रंप और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था।
खबरों के अनुसार, आरोपी ने एक्स पर फ्लोरिडा इलाके का एक नक्शा पोस्ट किया था, जहां इवांका और जैरेड का घर है। आरोपी ने लिखा था कि अमेरिका वाले यह समझ लें कि केवल बड़ी सुरक्षा और सीक्रेट सर्विस से वे सुरक्षित नहीं रहेंगे। हम उन पर नजर रख रहे हैं और सही समय आने पर बदला लिया जाएगा।
PC: pbs
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें