IPL 2026: विराट कोहली ने अब बना डाला है ये विश्व रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

Hanuman | Saturday, 23 May 2026 09:27:57 AM
IPL 2026: Virat Kohli Sets a New World Record, Surpassing This Legend

खेल डेस्क। भले ही आईपीएल 2026 के शुक्रवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में विराट कोहली केवल 15 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि इससे पहले उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जिसके दम पर टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है। अब भारत का ये दिग्गज क्रिकेटर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने के मामले में पहले नंबर पर आ गया है।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में वेंकटेश अय्यर के साथ पहले विकेट के लिए जैसे ही 50 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही साथ वह टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार एक खिलाड़ी के रूप में 50 प्लस रनों की साझेदारी का हिस्सा रहने वाली क्रिकेटर बन गए। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 211वीं 50 प्लस रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ दिया है।

एलेक्स हेल्स ने किया है 210 बार ऐसा
एलेक्स हेल्स टी20 क्रिकेट में 210 बार ऐसा कर चुके हैं।  पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 200 बार ये बड़ी उपलब्धि हासि की है। विराट कोहली का आईपीएल 2026 के सीजन में  अभी तक शानदा प्रदर्शन रहा है। वह 14 मैचों में 50.63 के बेहतरीन औसत के साथ 557 रन बना चुके हैं।

PC:  espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.