इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं Virat Kohli, बॉलीवुड के ये दिग्गज भी हैं पीछे

Hanuman | Tuesday, 09 Jun 2026 12:16:50 PM
Virat Kohli holds the top spot on this list, even these Bollywood stalwarts trail behind

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारत में लोकप्रियता लगतार बढ़ती जा रही है। इसी का परिणाम है कि वह देश की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट की ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपए है। वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस तीसरे पायदान पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड की ओर से देश की 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी पर रिसर्च की। इसमें शीर्ष दस में से तीन क्रिकेटर और सात फिल्मी सेलिब्रटी हैं। महिला सेलिब्रिटीज में प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 11वें,रश्मिका मंदाना 17वें पर हैं। इस लिस्ट में कृति सेनन, भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और अभिनेत्री नयनतारा का नाम भी शामिल है।

सौरव गांगुली का भी है लिस्ट में नाम
वहीं दिलजीत दोसांझ, करन जौहर, सौरव गांगुली और विकी कौशल का भी इस लिस्ट में नाम है। फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड के इस अध्ययन में ब्रांड वैल्यू तय करने के लिए सेलिब्रिटीज की कमाई, फॉलोअर्स या बॉक्स ऑफिस पर सफलता से इतर कई अन्य बातों पर भी गौर किया गया है। आपको बता दें की विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें स्ंस्करण में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता है। इस संस्करण में उन्होंने 650 से अधिक रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.