- SHARE
-
जयपुर। नरेन्द्र मोदी के नाम आज सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मामले में उन्होंने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी की इस बड़ी उपलब्धि पर सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। यह समस्त राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधान सेवक बन गए हैं। 26 मई 2014 से आरंभ हुआ यह सेवाकाल राष्ट्रहित, अंत्योदय और नए भारत के निर्माण को समर्पित रहा है।
भजनलाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता का अटूट विश्वास सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री के साथ है। आधुनिक भारत के इस अप्रतिम शिल्पी को राजस्थान की समस्त जनता एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! आपके ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा राष्ट्र निरंतर सुरक्षित, सशक्त और समृद्धि के नित नए सोपानों को छू रहा है।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें