- SHARE
-
खेल डेस्क। अर्जुन तेंदुलकर ने सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 मुंबई लीग 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर पिता सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी। टी20 मुंबई लीग 2026 में अपनी टीम एआरसीएस अंधेरी की ओर से गेंद से कहर बरपाने के बाद बल्ले से तूफानी अर्धशतक जड़कर अर्जुन ने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने पहले विरोधी टीम के सिर्फ 3 ओवर में 3 विकेट झटके। इससे बांद्रा ब्लास्टर्स 20 ओवर में 144/9 रन ही बना सकी। अर्जुन केवल 3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट झटके।
इसके बाद अर्जुन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 34 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 लंबे छक्के लगाए। अर्जुन ने इस दौरान केवल 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी इस पारी से एआरसीएस अंधेरी ने केवल 13.5 ओवर में ही 9 विकेट से जीत हासिल कर ली।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें