IPL 2026: एक प्लेऑफ स्थान के लिए है तीन टीमों के बीच मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स की संभावना है ज्यादा

Hanuman | Saturday, 23 May 2026 04:23:05 PM
IPL 2026: Three Teams Vie for One Playoff Spot

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 का लीग चरण अन्तिम दौर में पहुच चुका है। प्लेऑफ के लिए तीन टीमों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के नाम तय हो गए हैं। अब एक प्लेऑफ स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइ़डर्स के बीच मुकाबला।

हालांकि तीनों टीमों में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे ज्यादा संभावना है। राजस्थान राज्य को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच में जीत मिलते ही राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। राजस्थान के 13 मैचों में सात जीत और छह हार के बाद 14 अंक हैं।

वहीं कोलकाता और पंजाब के 13 मैचों में छह जीत और इतनी ही हार के बाद 13-13 अंक हैं। पंजाब किंग्स और केकआर अपने-अपने मैच जीतती भी हैं तो दोनों के 15-15 अंक ही होंगे। वहीं राजस्थान की हार से इन दोनों टीमों में बेहतर नेट रन रेट वाल टीम टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी।

PC: moneycontrol 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.