- SHARE
-
खेली डेस्क। आईपीएल के 19वें संस्करण में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिहाज से सीएसके के लिए ये मैच जीतना बहुत ही जरूरी है। मैच में सभी की नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर होंगी।
ये विकेटकीपर बैटर आज 23 रन बनाने ही आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अपने 500 प्लस रन पूरे कर लेगा। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने सीएसके की ओर से 13 मैचों में 477 रन बना लिए हैं, जहां उनका औसत 47 और स्ट्राइक रेट 166 का रहा है।
इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले संजू सैमसन ने पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल 2024 में 531 रन बनाए थे और उस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां निकली थी। अब उनके पास फिर से ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें