तमिलनाडु में सीएम विजय की कैबिनेट का विस्तार, 59 साल हुआ ऐसा

Hanuman | Thursday, 21 May 2026 03:40:20 PM
Tamil Nadu: CM Vijay's Cabinet Expanded—A First in 59 Years

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस 59 साल बाद तमिलनाडु में आज सरकार का हिस्सा बन गई है। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ।

टीवीके पार्टी के 21 और सहयोगी दल कांग्रेस के 2 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार में दो कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और तिरु पी. विश्वनाथन ने शपथ ग्रहण की। लगभग छह दशकों में यह पहली बार है कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार का हिस्सा बन गई है। इससे पहले कांग्रेस ने एम. भक्तवत्सलम के नेतृत्व में यहां पर सरकार चलाई थी। ये प्रदेश में कांग्रेस के आखिरी सीएम थे और उनका कार्यकाल मार्च 1967 में समाप्त हुआ था।

1967 के विधानसभा चुनावों में सीएन अन्नादुरई के नेतृत्व वाले डीएमके ने कांग्रेस को शिकस्त दी थी। तब से लेकर अब तक कांग्रेस प्रदेश में किसी भी सरकार का हिस्सा नहीं रही थी। अब विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में कांग्रेस के विधायकों को भी शामिल कर लिया गया है।

PC: dailypioneer
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.