Beniwal ने कर डाली है डीआईपीआर विभाग में टेंडर की जांच की मांग, कहा- यदि मुख्यमंत्री के अधीन…

Hanuman | Thursday, 21 May 2026 01:28:14 PM
Beniwal has demanded an inquiry into the tenders within the DIPR department

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब डीआईपीआर विभाग मेँ टेंडर में मामले में प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री के अधीन आने वाले डीआईपीआर विभाग में मुख्यमंत्री के करीबी व बीजेपी के एक प्रवक्ता के परिवार की फर्म को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से टेंडर की शर्तों में बदलाव करने का बेहद गंभीर मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है।

निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मूल भावना हैं। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री के अधीन आने वाले विभाग में टेंडर की शर्तों में परिवर्तन किया गया है, तो यह सरकार की नीति और नीयत पर भी बड़ा सवालिया निशान है।

मैं भजनलाल शर्मा से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा जब तक जांच पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक पूरी टेंडर प्रक्रिया को रोका जाए। जनता के पैसे और सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

PC: dakshinbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.