- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद आमजन को एक और बड़ा झटका लगा है। अब दूध भी महंगा हो गया है। अमूल और मदर डेयरी के बाद राजस्थान में सरस डेयरी ने भी 2 रुपए प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाकर आमजन को झटका दिया है।
खबरों के अनुसार, जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक राहत देने और चिलचिलाती गर्मी में दूध की पर्याप्त आवक बनाए रखने के लिए ये बड़ा कदम जयपुर डेयरी ने उत्पादन की लगातार बढ़ती संचालन लागत को ध्यान में रखते हुए दूध के सभी वेरिएंट्स के उपभोक्ता विक्रय मूल्य में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। जयपुर डेयरी की नई दरें आज शाम से लागू कर दी जाएगी। दूध के साथ-साथ डेयरी से जुड़े अन्य सह-उत्पादों जैसे लस्सी, पनीर, दही और छाछ की कीमतों में इजाफा किया गया
अब इतने में मिलेगा दूध
जयपुर डेयरी के अनुसार आज शाम से लोगों को सरस ताजा दूध (टोंड) आधा लीटर 28 रुपए, एक लीटर 56 रुपए, सरस स्मार्ट दूध (डीटीएम) आधा लीटर 24 रुपए, एक लीटर 48 रुपए, सरस गोल्ड दूध आधा लीटर 35 रुपए, एक लीटर 70 रुपए और सरस स्टेन्डर्ड दूध (शक्ति) आधा लीटर 31 रुपए तथा एक लीटर 62 रुपए में मिलेगा।
बिगड़ने वाला है बजट
दूध की कीमतों में इजाफा होने से लोगों को बजट बिगड़ने वाला है। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। बहुत सी चीजों के दामों में इजाफा हो चुका है। इससे लोगों का अब घर चलाना ही मुश्किल होता जा रहा है।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें