- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों हार बेहार कर दिया है। भीषण गर्मी ने एक प्रकार से अघोषित लॉकडाउन लगा दिया है। प्रदेश के अधिकांश भागों में वर्तमान में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है। वहीं पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी तापमान 42-45 डिग्री के आसपास रह सकता है। कल तक राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में तेज सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। बुधवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा।
मौसम विभाग ने अगले चार दिन आधा राजस्थान हीटवेव से प्रभावित रहने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को तेज धूप के साथ अधिकांश शहरों में लू चली। कोटा, चित्तौड़गढ़, पिलानी (झुंझुनूं), अलवर समेत अन्य शहरों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।
आगामी दिनों में धूल भरी आंधियां उठ सकती हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भी तेज धूलभरी हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
लोगों को दी गई है ये सलाह
भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं खूब पानी पीने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने और सर ढककर रखने की भी सलाह दी गई है।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें