- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभी बांसवाड़ा दौरे पर है। उन्होंने आज प्रात: बांसवाड़ा जिले की चुड़ादा ग्राम पंचायत में भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों एवं माँ बाड़ी केंद्र में बच्चों से संवाद किया।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज बांसवाड़ा जिले की चुड़ादा ग्राम पंचायत में प्रातः भ्रमण के दौरान ग्रामीण परिवेश की सहजता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शांत वातावरण ने मन को विशेष सकारात्मकता और ऊर्जा से भर दिया।
गांव की आत्मीयता राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का सुंदर प्रतिबिंब है। इस अवसर पर मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों एवं मां बाड़ी केंद्र में बच्चों से आत्मीय संवाद हुआ। साथ ही, जननायक एवं आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत मामा बालेश्वर दयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
ग्रामीणजन का स्नेह और विश्वास प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु हमें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। हमारी डबल इंजन सरकार अंतिम पंक्ति के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यरत है।
PC: X