IPL 2026: सुदर्शन-गिल के नाम दर्ज हो गया है अब ये बड़ा रिकॉर्ड, ये दिग्गज रह गए पीछे

Hanuman | Friday, 22 May 2026 08:55:33 AM
IPL 2026: Sudharsan and Gill Now Hold This Major Record; These Legends Have Been Left Behind

खेल डेस्क। साई सुदर्शन (84) और शुभमन गिल (64)  की तूफानी पारियों के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग 19 के गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी। इस हार के साथ ही सीएसके का आईपीएल 19 में सफर समाप्त हो गया है।

मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने इतिहास रचा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी करने के साथ ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी अब इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इस मामले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के अलावा शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है। दोनों के बीच ये आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए 7वीं शतकीय साझेदारी थी।

इस मैच से पहले दोनों अभिषेक और ट्रैविस हेड के अलावा शिखर धवन और डेविड वार्नर की ओपनिंग जोड़ी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज थे। इन ओपनिंग जोड़ियों के नाम टूर्नामेंट में 6-6 पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

विराट और फाफ डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
वहीं शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। गिल-सुदर्शन ने इस मामले में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी को पछाड़ दिया है। कोहली और गिल ने  मिलकर कुल 1890 रन बनाए थे। वहीं गिल और सुदर्शन अब मिलकर 1942 रन ओपनिंग में बना चुके हैं। रिकॉर्ड धवन-वार्नर के नाम दर्ज है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.