Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब डूंगरपुर में युवाओं को दे दी है ये बड़ी सौगात

Hanuman | Friday, 22 May 2026 08:16:28 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal has now bestowed this major gift upon the youth of Dungarpur.

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब युवाओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल ने मुख्यमंत्री गुरुवार को डूंगरपुर के धम्बोला गांव में देर रात्रि ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं में युवाओं को ऋण चैक सौंपे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कार्यक्रम में नारायण लाल अहारी को मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए का चैक एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत चिमन कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार रोत को ऋण चैक सौंपा। उन्होंने हेमंत कुमार कलाल एवं राजपाल सिंह झाला को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण चैक सौंपे। पॉली हाउस योजना के तहत प्रवीण अमृतलाल डामोर को 17.27 लाख रुपए के अनुदान की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही, फार्म पौंड योजना के तहत बबली को 73 हजार 500 रुपए की अनुदान राशि का चैक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों से संवाद भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने रोडमैप बनाकर प्रदेश में पानी, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। वहीं, ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि कर 26 जिलों के किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है।

राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए
उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए, जिनमें से 9 लाख करोड़ रुपए के एमओयू धरातल पर उतर चुके है। जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किसान और युवाओं को विकास के अवसर उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.