- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे को गिरफ्तार कर लिया है। डॉ मनोज शिरुरे पर बेटे के लिए आरसीसी कोचिंग के संचालक और आरोपी शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ से गेस पेपर खरीदने का आरोप है।
खबरों के अनुसार, सीबीआई ने बुधवार को पुणे में पूछताछ के बाद मनोज शिरुरे गिरफ्तार किया है। नीट पेपर लीक मामले में किसी पेरेंट्स की यह पहली गिरफ्तारी है। आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक 11वीं गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले महाराष्ट्र से छह, राजस्थान से तीन और हरियाणा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इनमें दो महिलाएं भी हैं।
सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि शिवराज लातूर में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। आपको बता दें कि पेपर लीक के बाद नीट को रद्द कर दिया गया है। अब ये परीक्षा फिर से होगी।
PC: X