- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आमजन को राहत दी है। आज भी कंपनियों ने कीमतों में इजाफा नहीं किया है। ये आमजन के लिए अच्छी खबर है। लोगों को पुरानी कीमतों में ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।
जयपुर में आज पेट्रोल 108.94 और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 और डीजल ₹90.67, मुंबई में पेट्रोल ₹109.70 और डीजल ₹93.14, कोलकाता में पेट्रोल ₹108.74, डीजल ₹95.13 और चेन्नई में पेट्रोल ₹104.49 और डीजल ₹95.47 प्रति लीटर है। देश के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
आपको बात दें कि 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से इजाफा हुआ था। इससे लोगों को महंगाई का झटका लगा था। कीमतों में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों द्वारा कीमतों में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें