- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें सरकार कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है। कैबिनेट बैठक में ईंधन बचत को लेकर भजनलाल शर्मा अहम फैसले ले सकते हैं।
खबरों के अनुसार, भजनलाल सरकार अब पांच बड़े फैसले ले सकती हैं। इसमें सरकारी विभागों में तबादलों से बैन हटाने, सरकारी कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपयोग के निर्देश देने, सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित करने, सरकारी खर्च घटाने के लिए मितव्ययता सर्कुलर जारी करने और यूपी मॉडल की तर्ज पर फ्यूल सेविंग उपाय से संबंधित फैसल ले सकते हैं।
इस बैठक पर सरकारी कर्मचारियों के साथ ही आमजन की भी नजरें होंगी। आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। इसकी कीमतों में आगे भी इजाफा हो सकता है। सरकार ने लोगों से दोनों ईंधनों की खपत कम करने की अपील की है।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें