- SHARE
-
खेल डेस्क। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण अच्छा नहीं रहा है। वह एक बार फिर से प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। वही सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है।
उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। गुरुवार को अंशुल कंबोज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर्स में कुल 56 रन खर्च किए। इस मैच में कंबोज को कुल 4 छक्के लगे। इससे वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
इस मामले में उन्होंने राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है। राशिद खान को गत सीजन में कुल 33 छक्के लगे थे। अंशुल कंबोज को आईपीएल के इस संसकरण में कुल 34 छक्के खाने पड़े हैं। उन्होंने सीजन में 14 मैचों में खेलते हुए कुल 530 रन खर्च किए। हालांकि वह कुल 21 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें