होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ये बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है Iran, अमेरिका ने जताया विरोध

Hanuman | Friday, 22 May 2026 01:35:49 PM
Iran is preparing to take this major step regarding the Strait of Hormuz, the US has expressed its opposition

इंटरनेट डेस्क। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच का विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अब विवाद के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है। वह अब होर्मुज में जहाजों से फीस वसूलने की तैयारी कर रहा है। खबरों के अनुसार, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर फीस वसूली के सिस्टम को लेकर बातचीत हो रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की नई बनाई गई पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (पीजीएसए) ने बोल दिया कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के ‘मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया’ की सीमा तय कर दी है। अथॉरिटी के मुताबिक, यहां से गुजरने के लिए परमिट जरूरी होगा।

आपको बता दें कि फरवरी में अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल ट्रैफिक लगभग रोक दिया गया था। इसी कारण से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग प्रभावित होने से ऊर्जा कीमतों में तेजी आई। दुनियों के देशों की इससे परेशानी बढ़ी है। इसके बाद ईरानी अधिकारियों की ओर से इस जलमार्ग से राजस्व जुटाने के विकल्पों पर चर्चा शुरू की गई।

डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचना
ईरान के इस कदम की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचना की है। उन्होंने इसको लेकर अब बोल दिया कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और यहां किसी तरह का टोल नहीं होना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसका विरोध जताया है। आपको बात दें कि विश्व के करीब 20 प्रतिशत समुद्री तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजरती है।  इसी कारण ईरान द्वारा शुल्क वसूलना दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाएगा।

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.