700 सालों बाद पहली बार भोजशाला में हुआ ऐसा, बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु…

Hanuman | Friday, 22 May 2026 04:13:41 PM
Something like this happened at Bhojshala for the first time in 700 years

इंटरनेट डेस्क। एमपी उच्च न्यायालय के फैसले के बाद धार स्थित भोजशाला में आज अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। 700 सालों बाद पहली बार भोजशाला में शुक्रवार के दिन केवल जय सियाराम की गूंज सुनाई दे रही है। यहां पर आज बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु जमा हो गए हैं। एमपी उच्च न्यायालय के फैसले बाद यहां स्थित मस्जिद में नमाज की अनुमति नहीं है। गत शुक्रवार को कोर्ट के फैसले से पहले यहां पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की थी।

खबरों के अनुसार, भोजशाला में आज सुबह से ही हिंदू समाज के लोग अखंड पूजा कर रहे हैं। यहां पर मां वाग्देवी की आरती भी हुई। परिसर में हिंदू श्रद्धालु बड़ी संख्या बढ़ती जा रही है।

धार समेत आसपास के जिलों से भी लोग यहां आ रहे हैं। आपको बता दें कि भोजशाला परिसर में मंगलवार को हिंदू समाज के लोग पूजा करते थे। वहीं, शुक्रवार को मुस्लिम लोग नमाज पढ़ने थे। अब मुस्लिमों को कमाल मौला मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है।

PC: amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.