- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से शिकस्त दी। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।
जवाब में केकेआर 18.3 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है, जिसे आज तक दुनिया का कोई बल्लेबाज आईपीएल के इतिहास में हासिल नहीं कर पाया था।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल ने केकेआर के खिलाफ केवल 30 गेंदों में 60 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े। इन चार छक्कों के साथ उन्होंने आईपीएल के इस संस्करण में अपने छक्कों की संख्या 31 तक पहुंचा दी। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक सीजन में 30 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। केएल राहुल इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
गेल और मैक्सवेल को छोड़ा पीछे
वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने आरसीबी और पंजाब किंग्स की ओर से 30 से ज्यादा छक्के जड़े थे। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने भी आरसीबी और और पंजाब के लिए ऐसा कारनाम किया था। अब भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आईपीएल की तीन अलग-अलग टीमों के लिए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें