Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा

Hanuman | Monday, 25 May 2026 08:09:07 AM
Petrol has become costlier by ₹2.82 and Diesel by ₹2.73 in  Jaipur

इंटरनेट डेस्क। देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लग गई है। सरकार तेल कंपनियों ने आज सुबह-सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा कर आमजन को झटका दिया है। आज दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 2.82 और  डीजल 2.73 रुपए महंगा हो गया है। 11 दिनों में चौथी बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हुआ है।

गुलाबी नगर में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 112.66 और डीजल की कीमत बढ़कर 97.78 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है। देश के अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर है। तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। अब यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे,19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में  औसत 90 पैसे और 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

इस कारण सरकार बढ़ा रही  है दोनों ईंधनों की कीमतें
खबरों के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को रोजाना सामूहिक रूप से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का घाटा  झेलना पड़ रहा है। इसी कारण केन्द्र सरकार की ओर दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। आगामी समय में भी दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है।

PC: thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.