नैसकार चैंपियन काइल बुश का निधन

Hanuman | Friday, 22 May 2026 12:12:09 PM
NASCAR Champion Kyle Busch Passes Away

दो बार कप सीरीज खिताब जीतने वाले मशहूर रेसर ने 41 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। अमेरिका के प्रसिद्ध मोटर रेसिंग खिलाड़ी और नैसकार के दो बार कप सीरीज चैंपियन रहे काइल बुश के 41 वर्ष की उम्र में निधन होने की दुखद सूचना है। उनके निधन के बाद खेल जगत और मोटर रेसिंग प्रेमियों में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काइल बुश कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। इस संबंध में बुश परिवार, रिचर्ड चाइल्ड्रेस रेसिंग टीम और नैसकार की ओर से भी पुष्टि की गई है।

काइल बुश को नैसकार इतिहास के सबसे सफल और आक्रामक ड्राइवरों में गिना जाता था। उन्होंने नैसकार की तीनों राष्ट्रीय सीरीज में सबसे अधिक रेस जीतने का गौरव हासिल किया था। उनकी शानदार ड्राइविंग और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे ने उन्हें दुनिया भर में खास पहचान दिलाई।

खेल विशेषज्ञों के अनुसार काइल बुश का निधन मोटर रेसिंग जगत के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। विभिन्न खिलाड़ियों, टीमों और प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.