Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

Hanuman | Monday, 25 May 2026 04:55:37 PM
Maharashtra: Scorpio falls into deep gorge; 8 dead

इटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के रायगढ़ के अम्बेनाली घाट इलाके में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। ये बड़ा हादसा महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट इलाके में हुआ है। सभी मृतक सतारा के हैं।

खबरों के अनुसार,  स्कॉर्पियो गाड़ी से सभी मृतक कोंकण से सतारा जा रहे थे। करीब 2:45 बजे गाड़ी खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सतारा जिले के असगांव गांव की है।  हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगड रेस्क्यू टीम टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। इस हादसे की जानकारी मिलने  के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की पहचान महेश अनिल पवार, आदित्य अशोक सालुंखे, रितेश राजेंद्र लोखंडे, सुहास जितेंद्र लोखंडे, अंश समीर चव्हाण, उत्कर्ष आनंद शिंगटे, अनिल अभिमन्यु शिंगटे और नितिन किसान नायकोंडे के रूप में हुई है। आपको बता दें कि साल 2018 में भी इसी जगह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.