स्लोवाकिया को 5-1 से हराकर कनाडा की शानदार जीत

Hanuman | Tuesday, 26 May 2026 11:51:41 AM
Canada's spectacular victory, defeating Slovakia 5-1

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। विश्व पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में कनाडा ने स्लोवाकिया को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। मुकाबले के तीसरे पीरियड में कनाडा ने 4 गोल करके मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। पहले दो पीरियड के दौरान मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन तीसरे पीरियड में कनाडा के खिलाड़ियों ने तेज आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार 4 गोल कर दिए। इसके बाद स्लोवाकिया की टीम वापसी नहीं कर सकी।

कनाडा की ओर से मैकलिन सेलिब्रिनी ने तीसरे पीरियड में गोल करके टीम की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। जॉन टावारेस और अन्य खिलाड़ियों ने भी जीत में अहम योगदान दिया।

इस जीत के साथ कनाडा ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी और पक्की कर ली है। कनाडाई हॉकी प्रेमियों में टीम के प्रदर्शन को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.